{"_id":"620237c775b0cf2fce75140a","slug":"police-arrested-the-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नाबालिग बेटी को उठा ले गया मां का पहला पति, फिर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नाबालिग बेटी को उठा ले गया मां का पहला पति, फिर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम
Tue, 08 Feb 2022 02:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:58 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के धोलापानी क्षेत्र से दो फरवरी को आरोपी अपने साथियों के साथ नाबालिग को अगवा कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
पांच दिन पहले नाबालिग लड़की को घर के बाहर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजू दास पुत्र कैलाश दास (30) थाना सदर निंबाहेड़ा के गांव लसड़ावन का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ एसपी अमृता दुहन ने बताया कि थाना धोलापानी क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने दो फरवरी अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियां घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका पहला पति राजू दास अपने तीन-चार साथियों के साथ बिना नंबर की मारुति वैन लेकर आया और बड़ी बेटी को उठा ले गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी राजू दास को निंबाहेड़ा के धीनवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसके साथी भीमा बैरागी, भैरू खटीक सहित अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन