फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police arrested the absconding accused for 13 years in Dholpur seized a katta and registered an FIR

Dholpur: 13 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, एक देसी कट्टा जब्त कर दर्ज की FIR

Wed, 03 May 2023 08:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 08:17 PM IST
सार

थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश एसबीर गुर्जर (45) सरमथुरा में वारदात के इरादे से घूम रहा है, सूचना मिलते ही आरपीएस अधिकारी अंगद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Police arrested the absconding accused for 13 years in Dholpur seized a katta and registered an FIR
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर के सरमथुरा थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे शातिर बदमाश एसबीर गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बदमाश काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रखा था, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश एसबीर गुर्जर (45) सरमथुरा में वारदात के इरादे से घूम रहा है, सूचना मिलते ही आरपीएस अधिकारी अंगद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और जिंदा कारतूस जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एसबीर पर पहले से ही 7 मामले दर्ज हैं, जिसमें मारपीट, धोखाधड़ी, पशु चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

13 साल से पुलिस को कर रहा था गुमराह
गिरफ्तार बदमाश एसबीर गुर्जर हार्डकोर अपराधी है। पिछले 13 सालों से वह पुलिस को चकमा देकर फरार था। थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सुदर्शन चक्र अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed