{"_id":"62015162787bb31a07639ec5","slug":"police-arrested-four-robbers-in-bundi-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 500 रुपए के नोटों की गड्डी देख बिगड़ी नीयत, फिर पिस्टल की नोक पर की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 500 रुपए के नोटों की गड्डी देख बिगड़ी नीयत, फिर पिस्टल की नोक पर की थी लूट
Mon, 07 Feb 2022 10:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:35 PM IST
सार
बूंदी में शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जयपुर से टैक्सी बुक कर घूमते हुए बूंदी पहुंचे थे। उन्होंने रास्ते में टैक्सी ड्राइवर को हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और उससे भी रुपए छीन लिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी जिले के पापड़ी गांव स्थित शराब ठेके पर लूट की वारदात करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 500 रुपए के नोटों की गड्डी देख आरोपियों की नीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद सभी ने मिलकर पिस्टल की नोक पर सेल्समैन से 43 हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया था। पकड़े गए आरोपियों में से दो राजस्थान और दो विहार के रहने वाले हैं। वाईफाई लगाने का काम करने के दौरान जयपुर में सभी की मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
बूंदी एसपी जय यादव ने बताया कि थाना इंद्रगढ़ क्षेत्र के पापड़ी गांव स्थित शराब ठेके के सेल्समैन विजय सिंह ने लूट की वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि स्विफ्ट डिजायर में आए तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने पिस्टल की नोक पर उससे 43 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। लूट की सूचना पर जिले के अलावा टोंक और सवाई माधोपुर में नाकाबंदी कराई गई। इस दौरान लाखेरी पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरे लोकेश साहू पुत्र छितर लाल (25) सवाई माधोपुर, जॉनी सांवरिया पुत्र मांगीलाल (19) जयपुर, ईश्वर उर्फ मोनू पारेता पुत्र रमेश चंद्र (22) और मोहम्मद शहजाद पुत्र मोहम्मद जमील (19) समस्तीपुर बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
टैक्सी ड्राइवर को बना लिया था बंधक
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जयपुर में वाईफाई लगाने का काम करते हैं। रोजाना शराब पार्टी के कारण रुपए की कमी होने लगी तो लूट की योजना बनाई थी। ईश्वर उर्फ मोनू के पास पहले से ही एक देशी कट्टा और चार कारतूस थे। उन्होंने जयपुर से एक टैक्सी किराए पर ली और सवाई माधोपुर रणथम्भौर घूमे। रास्ते में टैक्सी ड्राइवर से मारपीट कर हाथ -पैर बांधे और बीच में बैठा लिया, उसके खाते से रुपए ट्रांसफर कर पेट्रोल और खाने के रुपए लिए। पापड़ी गांव में शराब लेने ठेके रुके। यहां 500 रुपयों के नोट की गड्डी देखकर चारों ने लूट की योजना बनाई बार उसे अंजाम दिया।
विज्ञापन