Hanumangarh: नगरपरिषद सभापति को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, MLA का फार्म भरने पर जान से मारने की दी थी धमकी
हनुमागढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने जंक्शन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कल एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी थी कि मेरी ईजाजत के बिना एमएलए का फार्म भरा तो जान से मार दूंगा। इसके बाद वह दोपहर में घर आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कॉल करके आरोपी ने बंसल को धमकाते हुए कहा था कि अगर वह एमएलए का नामांकन भरा तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी थोड़ी देर बाद बंसल के घर भी गया था।
यह है पूरा मामला
हनुमागढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने जंक्शन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कल एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी थी कि मेरी ईजाजत के बिना एमएलए का फार्म भरा तो जान से मार दूंगा। इसके बाद वह दोपहर में घर आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की।
पहले शांति भंग में पकड़ा, अब गिरफ्तार किया
बंसल की शिकायत पर जंक्शन पुलिस ने धारा 323, 341, 327, 384, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपी रोहित धोंसी (35) को पुलिस ने शुक्रवार को ही शांति भंग के आरोप में पकड़ लिया था। इसके बाद मामले की जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जांच की जा रही है।