फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police-administration alert regarding RAS 2023 exam in Dausa; Internet may be shut down to stop paper leaks

RPSC RAS 2023 Exam: दौसा में पुलिस-प्रशासन अलर्ट; नकल-पेपर लीक पर नकेल लगाने के लिए इंटरनेट भी हो सकता है बंद

Sat, 30 Sep 2023 11:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Sep 2023 11:15 PM IST
सार

RPSC RAS Exam: दौसा में होने वाली RAS की परीक्षा में हजारों परीक्षार्थी बैठेंगे। तमाम परीक्षा केंद्रों के ऊपर एक महिला कांस्टेबल, एक पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। तमाम सेंटरों के बाहर भी दो-दो पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं, पेपर लीक रोकने के लिए इंटरनेट को लेकर सख्ती बरती जा सकती है।

विज्ञापन
Police-administration alert regarding RAS 2023 exam in Dausa; Internet may be shut down to stop paper leaks
एडिशनल एसपी बजरंग सिंह, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भर में रविवार को RAS परीक्षा होने जा रही है, जिसके लिए दौसा जिला प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि जिले के तमाम सेंटरों पर सुरक्षा के माकूल इंतजामात किए गए हैं। किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कई मामले सामने आए, जिनमें पेपर लीक और नकल बड़ा मुद्दा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले होने जाने जा रही RAS परीक्षा में पेपर की सुरक्षा और नकल रोकना प्रतिष्ठा का सवाल है। यह अब सरकार के लिए कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


दौसा जिले में होने वाली RAS की परीक्षा में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन पर 13,154 परीक्षार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। तमाम परीक्षा केंद्रों के ऊपर एक महिला कांस्टेबल, एक पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। तमाम सेंटरों के बाहर भी दो-दो पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। जो आसपास के इलाके में होने वाली अवांछित गतिविधियों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी बजरंग सिंह ने बताया कि छह मोबाइल पार्टी टीम परीक्षा केंद्रों पर गश्त करेगी। उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित जिला प्रशासन के सीनियर अधिकारी के साथ में पुलिस का एक कांस्टेबल परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। नकल रोकथाम करने के लिए पूरी तरह प्रशासन अलर्ट मोड पर है।


इंटरनेट सेवा पर एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा कि इंटरनेट बंदी बारे में जिला प्रशासन के अधिकारी निर्णय करेंगे। एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा है कि परीक्षाओं को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में बीते कुछ सालों से हो रहे पेपर लीक मामले जैसी घटना शायद अब नहीं होगी, क्योंकि प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैदी का दावा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed