फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pokhran Rajnath Singh will address a huge public meeting Pradhan Tanwar took stock of the arrangements

Pokaran News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, प्रधान तंवर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 30 Aug 2023 04:41 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 30 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

पोकरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 सितंबर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर प्रधान भगवत सिंह तंवर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करके जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Pokhran Rajnath Singh will address a huge public meeting Pradhan Tanwar took stock of the arrangements
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेते प्रधान तंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पोकरण में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी चार सितंबर को धार्मिक स्थली रामदेवरा आएंगे। वह यहां पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के साथ ही विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी यात्रा को देखते हुए रामदेवरा में सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गई है।

विज्ञापन


रामदेवरा में पैनोरमा के पास जिस स्थान पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा आयोजित होनी है, वहां पर विशाल शामियाना लगवाया जा रहा है। संभाग भर के 40 हजार से अधिक लोगों को यहां आने की संभावना है। इसको देखते हुए सभी पुख्ता व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का धार्मिक स्थल रामदेवरा से भव्य आगाज होगा। इसके लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी की जान से इस जनसभा को सफल बनाने में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित प्रदेश के सभी बड़े पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसको लेकर पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान भगवत सिंह तंवर, सरपंच समुंदर सिंह तंवर ने सभा स्थल का जायजा लिया। यहां पर विशाल शामियाना लगाए जाने के लिए जेसीबी की सहायता से साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए व्यवस्था में जुटे दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed