फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pokaran During government water supply dirty and black water is coming in the taps

Pokhran News: जलदाय विभाग की लापरवाही से नलों में आया गंदा और काला पानी, शहरवासी बदबूदार पानी पीने को मजबूर

Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

पोकरण में सरकारी पानी की सप्लाई के दौरान नलों में गंदा और काला पानी आ रहा हैं। जलदाय विभाग की लापरवाही कई मोहल्लों में बदबूदार पानी सप्लाई की जा रही हैं। इसको लेकर प्रशासन अभी तक अनभिज्ञ है।

विज्ञापन
Pokaran During government water supply dirty and black water is coming in the taps
जलदाय विभाग की लापरवाही से शहरवासियों को हो रही हैं गंदे पानी की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पोकरण शहर में इन दिनों जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण शहर के लोगों को गंदा और बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहरवासियों को पीने के लिए गंदा और काला पानी सरकारी पेयजल सप्लाई के दौरान मिल रहा है। जिसके कारण शहरवासियों में जलदाय विभाग के प्रति दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पोकरण शहर में आए दिन गंदा और बदबूदार पानी मिलने के कारण शहरवासियों को महंगे दामों में पानी का टैंकर डलवाना पड़ रहा है। ऐसे में शहरवासियों का दिनों दिन जलदाय विभाग के प्रति गुस्सा फूट रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी शहर में गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायतों को लेकर कतई गंभीर नहीं हैं। जिसके कारण इन दिनों पीने के पानी को लेकर शहर में त्राही-त्राही मची हुई है। शहर में आए दिन शहरवासियों को गंदा और मटमैला पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलों में आया गंदा और मटमैला पानी
गंदा और मटमैला पानी पीने से कई कॉलोनियों में लोग बीमार की  पड़ गए हैं। लेकिन न तो जलदाय विभाग के अधिकारी गंदे को पानी को लेकर कोई जांच और कार्रवाई कर रहे हैं, न चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सैम्पल लेकर कार्रवाई कर रही हैं। अपनी और अपनों की जान बचाने के लिए लोग टैंकरों से पानी डलवा रहे हैं, जो महंगी रेट पर मिलता है। इसके अलावा सक्षम लोग मिनरल वाटर पी रहे हैं या ट्रीटेड वाटर, आरओ प्लांट से ले रहे हैं। लेकिन आम और गरीब लोगों को जलदाय विभाग ने बीमार करने के पूरे बंदोबस्त कर दिए हैं। जिसके कारण शहवासियों को गंदे पानी को ही पीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं।

करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी शहरवासी पी रहे गंदा पानी
जलदाय विभाग द्वारा शहर के लोगों को पानी पिलाने के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  शहरवासियों को करोड़ों रुपए सरकारी खर्च होने के बाद भी गंदा और बदबूदार पानी उपलब्ध हो रहा है।  जलदाय विभाग द्वारा शहर में पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए लाखों रुपए के टेंडर निकालते हैं और लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी समय पर शुद्ध और मीठा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जलदाय विभाग द्वारा मात्र कागजों में ही मरम्मत और जलाशयों, टंकियों के वॉश के नाम से रुपए उठाए जा रहे हैं। जिसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं।  शहर के लोगों ने गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत जलदाय विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को कई बार की और कर्मचारियों को भी सूचित किया गया। लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण शहरवासियो में जलदाय विभाग के खिलाफ दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed