फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Narendra Modi will come to Rajsamand on May 10 will address the public after visiting Shrinathji

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को आएंगे राजसमंद, श्रीनाथजी के दर्शन कर आम सभा को करेंगे संबोधित

Sat, 06 May 2023 09:40 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 09:40 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को पीएम मोदी के यात्रा की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे एवं कई कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will come to Rajsamand on May 10 will address the public after visiting Shrinathji
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- File Photo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात दामोदर स्टेडियम में आम सभा को संबोधित करेंगे ।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा पीएम का कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को पीएम मोदी के यात्रा की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे एवं कई कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मावली मारवाड़ ब्रॉडगेज लाइन का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन

तैयारियों का लिया जाएजा
इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी से आमजन को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा में लाने के लिए दिन रात प्रयास कर रहा है। वहीं राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने नाथद्वारा स्थित दामोदर स्टेडियम में तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed