PM Modi: जयपुर में पीएम मोदी ने मार्कोस कमांडो और आदित्य-एल1 का जिक्र किया; कहा- यह भारत की शक्ति का प्रमाण
पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में अगवा किए गए मालवाहक पोत को समुद्री लुटेरों से रिहा कराने के लिए भारतीय नौसेना के अभियान को 'वीरतापूर्ण' बताया। जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की शक्ति और भारतीय वैज्ञानिकों की शक्ति का प्रमाण है।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: At the All India Conference of Director Generals and Inspector Generals of Police, Prime Minister Narendra Modi says, "Two days ago, the Indian Navy completed a very daring operation. As soon as a message was received from a merchant vessel in the… pic.twitter.com/62NhiEyCrF
— ANI (@ANI) January 7, 2024विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा- दो दिन पहले भारतीय नौसेना ने एक को ऑपरेशन वीरता से पूरा किया। उन्होंने कहा कि जवानों को संदेश मिला- मालवाहक पोत खतरे में है तो भारतीय नौसेना के कमांडो सक्रिय हो गए। पोत में 21 नाविक थे, जिनमें 15 भारतीय थे। मार्कोस कमांडो ने सभी नाविकों को बचा लिया। बचाए जाने के बाद भारतीय नाविक कमांडो की बहादुरी की सराहना कर रहे थे और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे।
सम्मेलन में पीएम मोदी ने सौर मिशन आदित्य L1 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर अपने गंतव्य, L1 बिंदु पर पहुंच गया है। यह वह स्थान है, जहां से आदित्य एल1 सूर्य को स्पष्ट रूप से देख सकेगा और उसके चमत्कारों का अध्ययन करेगा। पीएम मोदी ने कहा- आदित्य एल1 की सफलता भारत की शक्ति और भारतीय वैज्ञानिकों के कौशल का प्रमाण है।