फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Narendra Modi praised Indian Navy Marcos Commandos in Jaipur DG IG Conference

PM Modi: जयपुर में पीएम मोदी ने मार्कोस कमांडो और आदित्य-एल1 का जिक्र किया; कहा- यह भारत की शक्ति का प्रमाण

Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

 पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो की तारीफ की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi praised Indian Navy Marcos Commandos in Jaipur DG IG Conference
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में अगवा किए गए मालवाहक पोत को समुद्री लुटेरों से रिहा कराने के लिए भारतीय नौसेना के अभियान को 'वीरतापूर्ण' बताया। जयपुर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के 58वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल1 की सफलता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की शक्ति और भारतीय वैज्ञानिकों की शक्ति का प्रमाण है।

विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने कहा- दो दिन पहले भारतीय नौसेना ने एक को ऑपरेशन वीरता से पूरा किया। उन्होंने कहा कि जवानों को संदेश मिला- मालवाहक पोत खतरे में है तो भारतीय नौसेना के कमांडो सक्रिय हो गए। पोत में 21 नाविक थे, जिनमें 15 भारतीय थे।  मार्कोस कमांडो ने  सभी नाविकों को बचा लिया। बचाए जाने के बाद भारतीय नाविक कमांडो की बहादुरी की सराहना कर रहे थे और 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में पीएम मोदी ने सौर मिशन आदित्य  L1 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर अपने गंतव्य, L1 बिंदु पर पहुंच गया है। यह वह स्थान है, जहां से आदित्य एल1 सूर्य को स्पष्ट रूप से देख सकेगा और उसके चमत्कारों का अध्ययन करेगा। पीएम मोदी ने कहा- आदित्य एल1 की सफलता भारत की शक्ति और भारतीय वैज्ञानिकों के कौशल का प्रमाण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed