फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM narendra Modi is taking credit of the work done by Scientists : Ashok gehlot

गहलोत ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- वैज्ञानिकों के काम का श्रेय ले रहे पीएम

Sat, 30 Mar 2019 10:01 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 30 Mar 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi is taking credit of the work done by Scientists : Ashok gehlot
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि मोदी एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए काम का श्रेय खुद ही ले रहे हैं। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब यह कहा कि वह देश को एक महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते हैं तो उसके बाद के 40 मिनट पूरे देश ने डर में इंतजार किया।

विज्ञापन


अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘जिस प्रकार उन्होंने चालीस मिनट इंतजार करवाया पूरे देश को कि मैं आपको बहुत महत्वपूर्ण सूचना देने वाला हूं... लेकिन खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वाली कहावत हुई। पूरा देश हतप्रभ रह गया और इंतजार कर रहे लोग डर गए थे कि कहीं एक और नोटबंदी तो नहीं हो रही।’ 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अनुसार, ‘...पर मोदी ने बातें वही बोलीं जो डीआरडीओ के वैज्ञानिक बोल सकते थे।’ गहलोत ने कहा कि इसरो जैसे संस्थान को खड़ा करने में 35-40 साल लगे लेकिन वे (प्रधानमंत्री) चीजों को इस तरह से प्रस्तुत करते हैं मानो यह सब कुछ उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हो रहा है चाहे वह 100 सैटेलाइट छोड़ा जाना हो या एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की 'न्याय' योजना से परेशान है भाजपा

उन्होंने कहा, ‘वे इस तरह से हर चीज को पेश करते हैं जैसे ये सारी चीजें बीते लगभग पांच साल इनके कार्यकाल की उपलब्धियां हों। इस रूप में वह इन चीजों को देश के सामने पेश करते हैं। लेकिन इनकी पोल खुलती जा रही है। सभी जान चुके हैं कि ये जुमलेबाजी करते हैं। अपनी पांच साल की उपलब्धियों की बात ये करते नहीं हैं।’

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा न्यूनतम आय योजना (न्याय) की घोषणा से प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के लोग परेशान हैं और इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं और भ्रामक बयान दे रहे हैं, लेकिन, ‘कांग्रेस हमेशा ठोस काम करती है जो कहती है वह करती है, ये जुमलेबाजी करके जनता को गुमराह करने का काम नहीं करती।’

गहलोत के अनुसार, ‘इस योजना के माध्यम से गरीब की जेब में पैसा जाएगा और वह पैसा खर्च होगा। उसकी खरीद की क्षमता बढेगी। मनरेगा में भी ऐसा हुआ। खरीद की क्षमता बढने से आर्थिक गतिविधियां बढती हैं, लोग चीज खरीदते हैं। मांग बढ़ती है और मांग पूरी करने के लिए उत्पादन बढता है। इस तरह से विकास का चक्र घूमता है। लेकिन इन बातों से भाजपा वालों को कोई मतलब नहीं। उनको मतलब चुनाव जीतने से है।’

2019 का चुनाव लोकतंत्र व संविधान बचाने का चुनाव : गहलोत

आगामी लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए गहलोत ने कहा, ‘यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।’ भाजपा द्वारा अपने दो बड़े मुस्लिम नेताओं शाहनवाज हुसैन व मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट नहीं दिए जाने पर गहलोत ने कहा, ‘शाहनवाज हुसैन व मुख्तार अब्बास नकवी को पार्टी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि जब उन्हें मालूम है कि उनका टिकट इसलिए काटा गया है क्योंकि यह पूरे देश में यह संदेश दे रहे हैं कि हम लोग हिंदुत्व की, हिंदू राष्ट्र की व राष्ट्रप्रेम की बात कर रहे हैं। जैसे राष्ट्र प्रेम से केवल आरएसएस व भाजपा का ही संबंध है हमारा कोई संबंध नहीं है। इसलिए इन दोनों नेताओं ने जब देख लिया कि उनकी पार्टी की सोच क्या है तो उस पार्टी में बने रहने का तुक क्या है?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed