{"_id":"65a26d7b0f664516b50d4387","slug":"pm-narendra-modi-chadar-offered-at-the-shrine-of-khwaja-garib-nawaz-ajmer-dargah-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Dargah: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई गई प्रधानमंत्री मोदी की चादर, संदेश में कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Dargah: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई गई प्रधानमंत्री मोदी की चादर, संदेश में कही यह बात
Sat, 13 Jan 2024 04:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 13 Jan 2024 04:31 PM IST
सार
PM Narendra Modi: सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वेंं उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर दरगाह में पेश की गई। दरगाह के बुलंद दरवाजे पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए संदेश को भी पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन
अजमेर दरगाह में पेश की गई पीएम मोदी की चादर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
PM Narendra Modi: देश-दुनिया में अमन और शांति का पैगाम देने वाली प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह (Ajmer Dargah) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर पेश की गई। शनिवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी पीएम मोदी द्वारा सौंपी गई चादर लेकर अजमेर दरगाह पहुंचे। यह चादर धानमंडी से दरगाह तक पैदल जुलूस के रूप में लाई गई, फिर चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश-दुनिया में अमन और शांति की कामना की गई। इसके बाद दरगाह के बुलंद दरवाजे पर पीएम मोदी दिए गए संदेश को भी पढ़कर जायरीनों को सुनाया। बता दें कि गरीब नवाज का 812वां उर्स चांद दिखने के साथ शुक्रवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के संदेश में क्या?
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें उर्स मुबारक के अवसर पर ईश्वर से उनके अनुयायियों और अजमेर शरीफ आए सभी श्रद्धालुओं को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के संतों, पीरों और फकीरों ने अपने आदर्शों व विचारों से जन-जन को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है। लोगों में अमन शांति सद्भावना और भाईचारे का संदेश देते हुए उन्होंने हमारी सांस्कृतिक एकता को सशक्त किया।
विज्ञापन
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने हमारी संस्कृति परंपरा को और समृद्ध किया। गरीब नवाज के मानवता से जुड़े संदेशों और लोग कल्याण की भावना ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है। उनके वार्षिक उर्स को हमारी सांस्कृतिक विविधता और मान्यता को उत्सव के रूप में मनाना समाज में आपसी जुड़ाव को और मजबूत करता है।
विज्ञापन
अमृत काल में अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व के साथ हम एक भव्य विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कर्तव्य में देशवासियों की एकता एकजुटता और सामर्थ्य से राष्ट्र उन्नति की नई ऊंचाइयों को छूएगा। वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ के लिए चादर भेजते हुए मैं ख्वाजाजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और उनसे देशवासियों की प्रसन्नता और समृद्धि की कामना करता हूं।