फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi Rajasthan Visit Narendra Modi in Bikaner Today to Attend Public Meeting BJP Focus on 30 assembly seats

PM Modi: ब्राह्मण, दलित और जाट समेत 30 सीटों पर फोकस...आज बीकानेर आएंगे PM मोदी, पांच बिंदुओं में सियासी मायने

Sat, 08 Jul 2023 03:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Jul 2023 03:23 PM IST
सार

9 महीने में पीएम मोदी राजस्थान में छह दौरे कर चुके हैं, आज बीकानेर में उनका 7वां दौरा होने जा रहा है। लेकिन, चुनावी मौसम में पीएम का उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में ये पहला दौरा है। ऐसे में इसके कई सियासी मायने हैं। आइए, इन्हें पांच पांइट में समझते हैं...।

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Visit Narendra Modi in Bikaner Today to Attend Public Meeting BJP Focus on 30 assembly seats
आज बीकानेर आएंगे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां बीकानेर जिले के नौरंगदेसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि पीएम मोदी 25 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। नौरंगदेसर में होने वाली पीएम की सभा में बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यहां करीब 2 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। 
विज्ञापन


बतादें कि 9 महीने में पीएम मोदी राजस्थान में छह दौरे कर चुके हैं, ये उनका 7वां दौरा होने जा रहा है। चुनावी मौसम में पीएम का उत्तर-पश्चिमी प्रदेश में ये पहला दौरा है। ऐसे में इसके कई सियासी मायने हैं। आइए, इन्हें पांच पांइट में समझते हैं...।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी देंगे विकास की सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी आज बीकानेर दौरे के दौरान 25 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें अमृतसर से जामनगर के बीच 20 हजार करोड़ की लागत से बने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण भी शामिल है। चुनाव से पहले भाजपा की ये सौगात मतदाताओं को लुभाने का बड़ा प्रयास है। वहीं, पीएम मोदी नौरंगदेसर में सभा के दौरान केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को भी गिनाएंगे और वोटरों को अपनी ओर खीचने की कोशिश करेंगे।

6 जिलों की 30 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर नजर
बीकानेर संभाग में श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, झुंझुनू के साथ-साथ बीकानेर जिला भी आता है। इन छह जिलों में 30 विधानसभा और चार लोकसभा सीटें आती है। पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए इन सभी जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों को बुलाया गया है, ताकि नौरंगदेसर की सभा से इन सभी जिलों के लिए राजनीतिक संदेश दिया जा सके और चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिले। 

ब्राह्मण, दलित और जाट पर फोकस
जातिगत समीकरणों की बात करें तो बीकानेर संभाग में आने वाले जिलों में ब्राह्मण, दलित और जाट सबसे बड़ा वोट बैंक हैं। बीकानेर में ब्राह्मण-जाट, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर में जाट-सिख, नागौर में जाट, चूरू में ब्राह्मण और जाट मतदाताओं का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। यहां के कुछ इलाकों में राजपूत मतदाताओं का भी प्रभाव है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू की कुछ सीटों पर दलित आबादी अधिक है। बीकानेर में खाजूवाला, श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-रायसिंहनगर, चूरू में सुजानगढ़, झुंझुनू में पिलानी, हनुमानगढ़ में पीलीबंगा और नागौर में जायल एससी सीट है। ऐसे में भाजपा एससी वर्ग को भी अपनी ओर लाना चाहती है।

10 दिन में चार बड़े नेताओं के दौरे
इस साल राजस्थान के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा का सबसे अधिक फोकस राजस्थान पर ही है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि भाजपा ने यहां ताबड़तोड़ कैम्पेन शुरू किया है। 10 दिन के अंदर पार्टी अपने चार सबसे प्रमुख नेताओं के दौरे करा रही है। गृहमंत्री अमित शाह उदयपुर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भरतपुर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर में दौरा कर चुके हैं और आज पीएम नरेंद्र मोदी खुद बीकानेर में रहेंगे। 

कांग्रेस के तीन मंत्रियों के गढ़ में रहेंगे पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी जिस बीकानेर जिले के दौरे पर आ रहे हैं, वहां कांग्रेस के तीन विधायक हैं और तीनों ही सरकार में मंत्री भी हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है पीएम मोदी कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के गढ़ में सभा करने आ रहे हैं। वे यहां क्या बड़ी घोषणा करेंगे और प्रदेश की जनता को क्या मैसेज देंगे ये उनकी सभा के बाद पता चलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed