{"_id":"645ae3167bd97e6f8f065c93","slug":"pm-modi-rajasthan-visit-developmental-projects-launch-shrinathji-temple-nathdwara-latest-update-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा आज, 5,500 करोड़ रुपये की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा आज, 5,500 करोड़ रुपये की देंगे सौगात
Wed, 10 May 2023 07:01 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 10 May 2023 07:01 AM IST
सार
पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा देंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे। इसके बाद परियोजनाओं का तोहफा देंगे।
विज्ञापन
इन परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर होगा। सड़क और रेलवे क्षेत्र की परियोजनाओं से माल और सेवाओं की आवाजाही में भी सुविधा होगी। वहीं, प्रधानमंत्री राजसमंद और उदयपुर में टू-लेन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे एवं कई कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मावली मारवाड़ ब्रॉडगेज लाइन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन