फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi Program plays in haldi cermony On Demands Of Bride And Groom in bhilwara

Mann Ki Baat: भीलवाड़ा के दूल्हे ने पहले 100वां एपिसोड सुना फिर पूरी की हल्दी की रस्म, कहा- हमेशा सुनते थे

Mon, 01 May 2023 12:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 12:56 PM IST
सार

भीलवाड़ा के एक रिजॉर्ट में पोरवाल परिवार की हल्दी का कार्यक्रम था। दूल्हा ऋषभ और दुल्हन अंजलि के हल्दी की रस्म चल रही थी। तभी मन की बात कार्यक्रम का समय हो गया तो उन्होंने कार्यक्रम को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया और वहां लगे एलईडी स्क्रीन में मन की बात कार्यक्रम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
PM Modi Program plays in haldi cermony On Demands Of Bride And Groom in bhilwara
हल्दी कार्यक्रम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

PM मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम के लिए भीलवाड़ा में एक युवक ने अपनी हल्दी की रस्म रुकवा दी। दूल्हा-दुल्हन ने पहले तो पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सौवा एपिसोड सुना फिर हल्दी की रस्म पूरी की।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

अतिथियों ने भी सुना कार्यक्रम
भीलवाड़ा के एक रिजॉर्ट में पोरवाल परिवार की हल्दी का कार्यक्रम था। दूल्हा ऋषभ और दुल्हन अंजलि के हल्दी की रस्म चल रही थी। तभी मन की बात कार्यक्रम का समय हो गया तो उन्होंने कार्यक्रम को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया और वहां लगे एलईडी स्क्रीन में मन की बात कार्यक्रम शुरू कर दिया। परिजनों के साथ हल्दी कार्यक्रम में आए अतिथियों ने भी मन की बात कार्यक्रम को सुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को यादगार बनाने की कोशिश
दूल्हे ऋषभ पोरवाल ने बताया कि आज पीएम मोदी के 100वें मन की बात कार्यक्रम सुनने का मौका मिला। पीएम मोदी की छवि हमेशा प्रेरणा देती है, इस 100वें एपिसोड ने भी मुझे काफी प्रेरणा दी। पीएम मोदी ने बहुत सारी चीजें बताई, कई लोगों से उन्होंने बात की। ऋषभ ने बताया कि हल्दी के दौरान मन की बात कार्यक्रम का समय हो गया था, कार्यक्रम देखने का मेरा मन था। मैंने अपनी इच्छा अंजलि को बताई, अंजलि भी कार्यक्रम देखने के लिए राजी हो गई। हम दोनों ने कार्यक्रम के सभी 99 वें एपिसोड सुने हैं। हमने उनका कार्यक्रम कभी मिस नहीं किया है। चूंकि पीएम मोदी प्रेरणा देते हैं, इसलिए यह कार्यक्रम में छोड़ना नहीं चाहता था बल्कि अपने परिवार के साथ कार्यक्रम देखना चाहता था, जिससे अपनी शादी और खासकर हल्दी को यादगार बना सकें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed