{"_id":"278066da-3f94-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ploice-may-disclose-about-naina-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम नैना की मौत का खुलासा कर सकती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम नैना की मौत का खुलासा कर सकती है पुलिस
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की नैना की मौत के रहस्य का खुलासा गुरूवार को हो सकता है। नैना सात दिन से लापता थी, बुधवार शाम को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस नैना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण खुलासे कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस को परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति पर शक है। मालूम हो कि 28 नवंबर को नैना अपने नाना के घर के पास न्यू सांगानेर रोड पर स्थित देवी नगर से गुम हो गई थी। बहुत ढूंढने पर भी नैना नहीं मिली। तब सात दिन बाद मुहाना रोड पर बसे कालवाड़ा गांव में नैना का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कपड़ों के आधार पर की है।
विज्ञापन
श्याम नगर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और गुरूवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही केस के संबंध में कुछ बता सकेगी। पुलिस के अनुसार शव तीन से पांच दिन पुराना होने के कारण कुछ सड़ भी गया है। दूसरी तरफ नैना के घरवालों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि नैना को ढूंढने में श्याम नगर पुलिस की लापरवाही के चलते नैना की मौत हो गई।
विज्ञापन