फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Piyush Babele honored with first National Pt. Nehru Shikhar Samman for Nehru Myth and Truth

Rajasthan: नेहरू मिथक और सत्य के लिए पीयूष बबेले प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित

Wed, 06 Sep 2023 08:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Sep 2023 08:23 PM IST
सार

नेहरू मिथक और सत्य पुस्तक के लिए प्रसिद्ध लेखक पीयूष बबेले को प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान बबेले ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा की जरूरत है।

विज्ञापन
Piyush Babele honored with first National Pt. Nehru Shikhar Samman for Nehru Myth and Truth
लेखक पीयूष बबेले को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी और जवाहर कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जयपुर में अकादमी के पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भोपाल के रहने वाले प्रसिद्ध लेखक पीयूष बबेले को अकादमी द्वारा प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। बबेले को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। बबेले को यह सम्मान उनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य के लिए दिया गया है। इस दौरान बबेले ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा की जरूरत है।

विज्ञापन


इसके अलावा अकादमी की ओर से बाल साहित्य लेखन में विशेष योगदान देने के लिए 16 अन्य पुरस्कारों का वितरण कर 9 सम्मान भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अकादमी की ओर से प्रकाशित बाल साहित्यकारों की 57 पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। समारोह में राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष डॉ. राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कला संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए अकादमी के चेयरमैन इकराम राजस्थानी ने कहा कि अकादमी बचपन संवारने के कार्य कर रही है। बाल मेला, बाल फिल्म निर्माण, बाल साहित्य लेखन समेत बच्चों से जुड़े विभिन्न आयोजन अकादमी की ओर से करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भोपाल की इकतारा संस्था की सहभागिता में पुस्तक और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नौनिहाल के तहत अक्षत सोनी, हिमाक्षी सोनी ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। दिव्य दृष्टि बालकों ने भी गायन किया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफरीदी, प्रो. सतीश राय, अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी दास समेत अकादमी के पदाधिकारी, साहित्यकार और कला प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed