{"_id":"64477fcdf8820b730208a317","slug":"piramal-group-chairman-ajay-piramal-reached-jhunjhunu-s-native-village-bagad-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्र को लेकर बगड़ पहुंचे अजय पीरामल, पैतृक गांव की कराई सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्र को लेकर बगड़ पहुंचे अजय पीरामल, पैतृक गांव की कराई सैर
Tue, 25 Apr 2023 01:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:34 PM IST
सार
पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल झुंझुनूं में अपने पैतृक गांव बगड़ आए। उनके साथ उनकी पत्नी पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरमैन स्वाति मौजूद रहीं। इसके अलावा टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्र और उनकी पत्नी ललिता, फाउंडेशन हेड आदित्य नटराजन भी उनके साथ आए।
विज्ञापन
पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय पीरामल तीन चार्टर प्लेन से झुंझुनूं हवाई पट्टी पहुंचे। इस दौरान प्रशासन की ओर हवाई पट्टी पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बगड़ आने के बाद पीरामल ग्रुप की ओर से संचालित स्कूल ऑफ लीडरशिप, पीरामल हवेली, पीरामल गेट का उन्होंने विज़िट भी किया। साथ ग्रुप की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है ईशा अंबानी की शादी
अजय पीरामल के बेटे आनंद की शादी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के साथ हुई है। सात महीने पहले भी अजय पीरामल और उनकी पत्नी स्वाति बगड़ में आए थे। उन्होंने यहां पीरामल फाउंडेशन की ओर करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
शेखावाटी के सेठों का अपने गांव से बेहद लगाव
शेखावाटी के सेठ देश दुनिया में मशहूर हैं। बिड़ला, बजाज, पीरामल, गोयनका, स्टील किंग एलएन मित्तल, डालमिया, खेतान, वेदांता, पोद्दार, मोरारका, रूंगटा, सिंघानिया, भरतिया समेत देश की जीडीपी को ग्रोथ देने वाले बड़े-बड़े नाम शेखावाटी की धरती ने दिए हैं, लेकिन इन बड़े-बड़े सेठों-उद्योगपतियों के परिवारों का अपनी मूल जड़ों और गांव से बेहद लगाव रहता है। समय-समय पर उद्योगपति और इनके बच्चे, परिवार के लोग अपने पैतृक गांव आकर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत और सामाजिक योगदान के लिए काम करवाते रहते हैं।
विज्ञापन