{"_id":"65087c4fe3d0642a5d0ae0e5","slug":"pindwara-police-seized-790-grams-of-opium-being-carried-in-the-car-in-sirohi-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: पिंडवाड़ा पुलिस ने कार में ले जाई जा रही 790 ग्राम अफीम जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: पिंडवाड़ा पुलिस ने कार में ले जाई जा रही 790 ग्राम अफीम जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 18 Sep 2023 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:05 PM IST
सार
मालेरा चौराहा नेशनल हाईवे नंबर 27 के पास उदयपुर की ओर से आ रही फोर्ड फीगो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमे 790 ग्राम अफीम पाई गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सिरोही में पुलिस ने पिंडवाड़ा-उदयपुर फोरलेन पर मालेरा चौराहा पर कार्रवाई करते हुए फोर्ड फीगो कार में ले जाई जा रही 790 ग्राम अफीम जब्त की है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक राजूसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा गश्त और नाकाबंदी के दौरान मालेरा चौराहा नेशनल हाईवे नंबर 27 के पास उदयपुर की ओर से आ रही फोर्ड फीगो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमे 790 ग्राम अफीम पाई गई। अफीम एवं कार को जब्त कर लांगच पुलिस थाना कपासन जिला चितौड़गढ़ निवासी लादुलाल जाट पुत्र गिरधारी जाट तथा धमाणा पुलिस थाना कपासन जिला चितौडगढ़ निवासी ललित उर्फ ललित जाट पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया गया है। पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक राजूसिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश, शैतानराम, मुकेश कुमार, आईदान सिंह एवं कल्याण सिंह की टीम ने कारवाई की।
विज्ञापन