{"_id":"64ca6b27140b96e3f1020d94","slug":"pickup-rammed-into-truck-in-dholpur-12-devotees-returning-from-govardhan-parikrama-injured-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में ट्रक में घुसी पिकअप, गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे 1 दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में ट्रक में घुसी पिकअप, गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे 1 दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल
Wed, 02 Aug 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 08:11 PM IST
सार
पिकअप गाड़ी से गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे शिवपुरी के एक दर्जन लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
घटना में घायल हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। जो पिकअप से गोवर्धन की परिक्रमा कर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे में 12 लोगों के गंभीर घायल होने के साथ ही 6 बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश जादौन ने बताया कि सभी गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि शिवपुरी के रहने वाले सभी लोग पिकअप गाड़ी से गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी पिकअप घुस गई। हादसे के वक्त पिकअप में 22 यात्री सवार थे। जिनमें से एक दर्जन लोगों को रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह हुए गंभीर घायल
हादसे में राजबाई (55) पत्नी बद्री प्रसाद, बद्री प्रसाद (60) पुत्र भंवर सिंह, पवन (35) पुत्र हरबीर, उषा (42) पत्नी साहब सिंह, बंटी (30) पुत्र रामकिशन, शोभा (40) पत्नी देवनारायण, उदयभान (25) पुत्र साहब सिंह, रेखा (25) पत्नी बंटी, शिवानी (8) पुत्री बंटी, कमरबाई (60) पत्नी कोमल, भावना (25) पुत्री रामकिशन और राजकुमारी (50) पत्नी रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए।