{"_id":"650418b45304e1237c04c8a5","slug":"petrol-pumps-opened-in-5-districts-of-rajasthan-sunderkand-recitation-being-conducted-at-the-pump-in-ajmer-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश के 5 जिलों में खुले पेट्रोल पंप, अजमेर में पंप पर हो रहा सुंदरकांड का पाठ, हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश के 5 जिलों में खुले पेट्रोल पंप, अजमेर में पंप पर हो रहा सुंदरकांड का पाठ, हड़ताल जारी
Fri, 15 Sep 2023 02:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:11 PM IST
सार
डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश के करीब 6000 पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद है। इसकी वजह से सरकार को हर दिन करीब 44 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा। वहीं, हड़ताल से लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
अजमरे पेटोल पंप पर हो रहा सुंदरकांड का पाठ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में वैट घटाने की मांग को लेकर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल जारी है। आज से प्रदेश में पेट्रोल पंप संचालकों ने अनिश्चितकाल हड़ताल करने का ऐलान किया है। कोटा, जैसलमेर, अलवर, चित्तौडगढ़ और जोधपुर शहर के सैकड़ों पंप इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं, जिससे यहां पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी संचालित करीब 60 पेट्रोल पंप भी खुले हुए हैं।
विज्ञापन
इधर, अजमेर में वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल हुए संचालकों ने अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। अजमेर के जयपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के संचालक राजेश अंबानी ने बताया कि हमनें पेट्रोल पंप के बाहर सुंदरकांड का पाठ कर भगवान से सरकार को सद्बुद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारियों ने भगवान की मूर्ति लगाकर सुंदरकांड का पाठ किया और भगवान से उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रदेश के करीब 6000 पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद है। इसकी वजह से राज्य में लगभग रोजाना 15231 किलो लीटर डीजल और 68859 किलो लीटर पेट्रोल की बिक्री प्रभावित होगी। इससे सरकार को हर दिन करीब 44 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन