{"_id":"6501cc974e9049087e0b1846","slug":"people-protested-against-minister-zahida-khan-uprooted-her-tent-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डीग के कामां में मंत्री जाहिदा खान का विरोध, सभा होने से पहले ही लोगों ने किया विरोध, टेंट उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डीग के कामां में मंत्री जाहिदा खान का विरोध, सभा होने से पहले ही लोगों ने किया विरोध, टेंट उखाड़ा
Wed, 13 Sep 2023 08:22 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:22 PM IST
सार
घाटमीका संघर्ष समिति के लोगों ने विधायक जाहिदा खान को गांव में घुसने से रोकने के लिए टेंट भी उखाड़ दिया। लोगों ने कहा कि बिना किसी की परमिशन के ये कार्यक्रम किया जा रहा था। टेंट लगाने के लिए भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कराया शांत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीग जिले की कामां में मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लोगों ने मंत्री जाहिदा खान का जबरदस्त तरीके से विरोध किया।
विज्ञापन
घाटमीका संघर्ष समिति के लोगों ने विधायक जाहिदा खान को गांव में घुसने से रोकने के लिए टेंट भी उखाड़ दिया। लोगों ने कहा कि बिना किसी की परमिशन के ये कार्यक्रम किया जा रहा था। टेंट लगाने के लिए भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली गई थी। बताया गया कि विधायक जाहिदा खान अपने चुनावी कार्यक्रम और मोनू मानेसर की गिरफ्तारी का जश्न मनाने के लिए घाटमीका गांव आ रहीं थी।
विज्ञापन
उनके दौरे का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि जाहिदा खान यहां नहीं आ सकती। हमारे नौजवान मारे गए थे, उनका हमें दुख है। उन्हें अभी न्याय नहीं मिला है। जाहिदा का विरोध कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालांकि, पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया। विरोध के कारण विधायक जाहिदा खान की सभा नहीं हो सकी।
विज्ञापन