फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People protested against Minister Zahida Khan uprooted her tent

Rajasthan: डीग के कामां में मंत्री जाहिदा खान का विरोध, सभा होने से पहले ही लोगों ने किया विरोध, टेंट उखाड़ा

Wed, 13 Sep 2023 08:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Sep 2023 08:22 PM IST
सार

घाटमीका संघर्ष समिति के लोगों ने विधायक जाहिदा खान को गांव में घुसने से रोकने के लिए टेंट भी उखाड़ दिया।  लोगों ने कहा कि बिना किसी की परमिशन के ये कार्यक्रम किया जा रहा था। टेंट लगाने के लिए भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली गई थी।

विज्ञापन
People protested against Minister Zahida Khan uprooted her tent
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कराया शांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीग जिले की कामां में मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लोगों ने मंत्री जाहिदा खान का जबरदस्त तरीके से विरोध किया।

विज्ञापन


घाटमीका संघर्ष समिति के लोगों ने विधायक जाहिदा खान को गांव में घुसने से रोकने के लिए टेंट भी उखाड़ दिया।  लोगों ने कहा कि बिना किसी की परमिशन के ये कार्यक्रम किया जा रहा था। टेंट लगाने के लिए भी खेत मालिक की अनुमति नहीं ली गई थी। बताया गया कि विधायक जाहिदा खान अपने चुनावी कार्यक्रम और मोनू मानेसर की गिरफ्तारी का जश्न मनाने के लिए घाटमीका गांव आ रहीं थी। 
विज्ञापन


उनके दौरे का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि जाहिदा खान यहां नहीं आ सकती। हमारे नौजवान मारे गए थे, उनका हमें दुख है। उन्हें अभी न्याय नहीं मिला है। जाहिदा का विरोध कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। हालांकि, पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया। विरोध के कारण विधायक जाहिदा खान की सभा नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed