फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People protest against Dholpur Municipal Council for dumping garbage

Rajasthan: नगर परिषद के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, कचरा डालने पर नारेबाजी कर किया विरोध

Fri, 13 Oct 2023 03:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Oct 2023 03:29 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कचरा डालने की समस्या दूर करने की मांग को लेकर आला अधिकारीयों से कई बार शिकायत की गई। लेकिन,अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिससे परेशान होकर हमें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा।

विज्ञापन
People protest against Dholpur Municipal Council for dumping garbage
रहवासी इलाके के पास कचरा डालने का जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के सागरपाड़ा मोहल्ले के पास नगर परिषद की ओर से कचरा डाला जा रहा है। पूरे शहर का कचरा यहां डालने से इलाके के लोगों को बदबू और प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने कचरा डालने आई गाड़ी को भी रोक दिया। सूचना पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को अश्वासन देकर शांत कराया।  

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के कचरे को रिसाइकिल करने के लिए नगर परिषद ने मोरोली मोड़ पर डंपिंग यार्ड बनाया गया था। इसके बाद भी पिछले पांच साल से नगर परिषद के कर्मचारी सागरपाड़ा मोहल्ले के सामने कचरा डाल रहे हैं। रिसाइकिल नहीं हो पाने के कारण यहां कचरे के पहाड़ बन गए हैं। 
विज्ञापन


कचरे के अलावा यहां मरे हुए जानवरों के शव भी डाले जा रहे हैं। इससे लगातार बदबू आती रहती है। वहीं, कचरे को नष्ट करने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी उसमें आग लगा देते हैं, जिससे इलाके में हमेशा धुंआ बना रहता है जो हवा को प्रदूषित करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की मांग को लेकर आला अधिकारीयों से शिकायत की गई। लेकिन, अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आखिर में लोगों को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। लोगों का कहना है कि नगर परिषद यहां कचरा डालना बंद करे, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed