फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   People gathered to see the arms exhibition at the Sirohi Foundation Festival

Sirohi Foundation Festival: युद्धक हथियारों का अवलोकन करने उमड़े लोग, सिरोही के इतिहास से हुए रूबरू

Sun, 23 Apr 2023 01:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 23 Apr 2023 01:27 PM IST
सार

सिरोही स्थापना महोत्सव आयेजित हथियारों की प्रदर्शनी में युद्ध के दौरान उपयोग में लिए जाने वाले हथियारों का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखने तमाम लोग उमड़े।
 

विज्ञापन
People gathered to see the arms exhibition at the Sirohi Foundation Festival
सिरोही स्थापना महोत्सव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही स्थापना महोत्सव के तहत दूसरे दिन अरविन्द पैवेलियन परिसर में आंतरिक सुरक्षा अकादमी की और रिजर्व पुलिस बल, 100 बीएन आरएएफ आबूपर्वत ने हथियारों की प्रदर्शनी एवं सिरोही इतिहास से जुड़ी शानदार प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा, जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, सभापति महेन्द्र मेवाडा सहित जिले के कई गणमान्य लोग पहुंचे। सीआरपीएफ के शिवराज सिंह ने सेना के हथियारों की प्रदर्शनी में युद्ध के दौरान उपयोग में लिए जाने वाले हथियारों का प्रदर्शन को दिखाया गया। इसी प्रकार सिरोही इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनी डॉ. उदय सिंह डिंगार और सहयोगी भवानी सिंह आर्य द्वारा महाराजाओं के फोटो मय इतिहास, युद्ध के समय लिए उपयोग में लिए जाने वाले हथियार व पहनावे का प्रदर्शन का अतिथियों ने अवलोकन कर डॉ. उदय सिंह ने इतिहास की जानकारी अतिथियों को दी।

विज्ञापन


पेंटिंग प्रदर्शनी ने बढ़ाई शोभा
साथ ही पिंडवाडा ब्लॉक की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय झाडोली अध्यापिका हेमलता पराशर द्वारा सिरोही इतिहास की पेंटिंग द्वारा जवाई रिवरफ्रंट पार्क, डिग्गी नाड़ी पर्यटक स्थल, वाड़ा खेड़ा संरक्षण आरक्षित, सिरोही, मेडिकल कॉलेज, लव कुश वाटिका, मल्टीपरपज इंनडोर स्टेडियम, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल आदि पेंटिंग्स प्रदर्शनी में बनाई गई।
विज्ञापन


पेंटिंग प्रदर्शनी से किया जागरूक
इसके साथ ही सामाजिक जागरूकता के लिए विभिन्न विषयों पर जागरूक करते हुए सैनिक सम्मान, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आत्मरक्षा, शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम, चाइल्ड लेबर, साइबर सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा पानी बचाओ, गुड टच बैड टच, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन, पृथ्वी दिवस 2023 पर जागरूकता का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त प्रदूषण मुक्त धरती को बचाने अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए पेंटिंग प्रदर्शनी में जागरूक किया गया। समसामयिक विषयों पर अपनी तूलिका से चित्रांकन कर देवनगरी की इस पावन धरा पर अपनी कला द्वारा जागृति का कार्य किया गया समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक समाज के सभी के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोही कला और परंपराओं का प्रतीक
हेमलता पाराशर ने बताया कि जिला सिरोही कला और परंपराओं का प्रतीक है। हमारा राजस्थान रंग रंगीला  है। यहां आकर दुनिया भर के पर्यटक कला और संस्कृति को देखकर मोहित से हो जाते हैं। यहां पर 'पधारो म्हारे देश' के नारे को सुनकर खिंचे चले आते हैं। ऐसे रंग रंगीले राजस्थान में देवनगरी सिरोही में सिरोही स्थापना महोत्सव 2023 मैं सिरोही स्थापना दिवस पर पेंटिंग प्रदर्शनी में सिरोही के विकास कार्य को खूबसूरत तरीके से दिखाया गया। विधायक संयम लोढ़ा एवं जिला कलेक्टर डॉ. भंवर लाल ने इस प्रदर्शनी के सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed