{"_id":"64f3658063233a38850258ae","slug":"people-beat-couple-and-family-for-love-marriage-in-bharatpur-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज की तो गांव वालों ने दंपति समेत परिवार को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज की तो गांव वालों ने दंपति समेत परिवार को पीटा, महिला के कपड़े फाड़े
Sat, 02 Sep 2023 10:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:10 PM IST
सार
प्रेमी जोड़े के लव मैरिज करने से नाराज समाज के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पांच साल पहले शादी करने के बाद दंपति ने समाज के लोगों के डर से गांव छोड़ दिया था। उनके वापस लौटने पर गांव के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। थाने जाने के दौरान रास्ते में उनके साथ मारपीट कर दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। उसकी लव मैरिज से नाराज समाज के लोगों ने पति-पत्नी समेत परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया- समाज के लोग चाहते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव छोड़कर चला जाए।
विज्ञापन
37 साल के पीड़ित रंजीत ने बताया कि वह भरतपुर के सेवर थाना इलाके के बसुआ गांव में रहता है। साल 2015 में उसने पड़ोस के गांव बांसी की रहने वाली सुमन (26) साल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद रंजीत पत्नी के साथ घर पहुंचा तो उसे समाज के लोगों ने उसे गांव में रहने नहीं दिया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी सुमन के साथ गांव छोड़कर चला गया और भरतपुर से बाहर रहने लगा।
विज्ञापन
समाज के लोगों को उनके ठिकाने का पता चला तो वे वहां पहुंचकर उन्हें परेशान करने लगे। इसके बाद दोनों ने शहर बदल दिया। लेकिन, जैसे ही समाज के लोगों को पता चलता वे वहां आकर उन्हें परेशान करते। रंजीत ने बताया कि दोनों ने करीब 10 शहर बदले, लेकिन जैसे ही समाज के लोगों को खबर लगीत वे उन्हें परेशान करने पहुंच जाते।
विज्ञापन
इससे तंग आकर उन्होंने सुरक्षा के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई और पुलिस से शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई साथ नहीं दिया। कोर्ट ने सुरक्षा देने के आदेश जारी किए, इसके बाद भी सुरक्षा नहीं दी गई।
रंजीत ने बताया कि साल 2020 में उसके भाई की मौत हो गई। जिसके बाद वह गांव पहुंचा और घर में रहने लगा। इसके बाद भी समाज के लोग उन्हें और उनके परिवार को परेशान करते रहे। रंजीत ने बताया कि उसे अब घर से 3 किलोमीटर दूर जाकर साइकिल से पानी लाना पड़ता है। 30 अगस्त को वह पानी लेने के लिए गया था। इस दौरान गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और 2 दिन में जान से मारने की धमकी दी।
वापस आकर रंजीत ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद रंजीत और उसकी पत्नी सुमन सेवर थाने में शिकायत करने जा रहे थे। इस दौरान 8-10 लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। सुमन ने उसे बचाने की कोशिश की तो लोगों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। आरोपी ने सुमन ने के कपड़े भी फाड़ दिए। जैसे ही रंजीत के परिजनों को घटना के बारे पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।