फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Patwari arrested red handed taking bribe of 6 thousand in Jodhpur  Rajasthan ACB

Rajasthan: जोधपुर में पटवारी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, घर और ठिकानों की तलाशी जारी

Sat, 25 Mar 2023 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Mar 2023 08:33 PM IST
सार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर स्पेशल ने शनिवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए तिंवरी के गगाड़ी पटवार मंडल के पटवारी जितेन्द्र परिहार को परिवादी से 6 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Patwari arrested red handed taking bribe of 6 thousand in Jodhpur  Rajasthan ACB
Patwari arrested red handed taking bribe of 6 thousand in Jodhpur Rajasthan ACB - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की स्पेशल यूनिट जोधपुर इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई कि उसकी खरीदशुदा जमीन का नामान्तकरण खोलने की एवज में जितेन्द्र परिहार 7 हजार रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन


पटवारी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जिस पर एसीबी जोधपुर के आईजी पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन कर पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए जितेन्द्र परिहार पुत्र बलवीर सिंह परिहार निवासी नयापुरा मथानिया, जोधपुर हाल पटवारी पटवार मण्डल गगाड़ी अतिरिक्त चार्ज घेवड़ा, तहसील तिंवरी को परिवादी से 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


1100 रुपये रिश्वत के रूप में पहले ही वसूल लिए
आरोपी पटवारी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 1100 रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच और इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed