{"_id":"6413de33b560f7ea2a075856","slug":"patwari-and-village-pratihari-arrested-for-taking-bribe-of-rs-20-000-in-bundi-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi: बूंदी में पटवारी और ग्राम प्रतिहारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि की रजिस्ट्री के बदले लिए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi: बूंदी में पटवारी और ग्राम प्रतिहारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, भूमि की रजिस्ट्री के बदले लिए 20 हजार रुपये
Fri, 17 Mar 2023 08:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Mar 2023 08:58 AM IST
सार
एसीबी टीम ने बूंदी में पटवार हल्का धनेश्वर और गोपालपुरा तहसील तालेड़ा के पटवारी रामकुमार गुर्जर और ग्राम प्रतिहारी गोबरीलाल ढोली को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बूंदी रिश्वत लेने के आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विभाग की बूंदी यूनिट ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की बूंदी इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत गई कि भूमि को राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में रामकुमार गुर्जर पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर, अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा तहसील तालेड़ा और गोबरीलाल ढोली ग्राम प्रतिहारी, पटवार हल्का गोपालपुरा तहसील तालेड़ा, जिला बूंदी 50 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहे हैं।
जिस पर एसीबी बूंदी इकाई के उप अधीक्षक पुलिस ज्ञानचंद के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर गुरुवार को पुलिस निरीक्षक हरीश भारती द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्रवाई करते हुए गोबरीलाल ढोली को परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामकुमार गुर्जर पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम फूस पोस्ट धोर, तहसील बसेड़ी, जिला धोलपुर हाल निवासी प्लॉट नं 0 जे 14, कुन्हाड़ी कोटा शहर हाल पटवारी, पटवार हल्का धनेश्वर अतिरिक्त चार्ज गोपालपुरा, तहसील तालेड़ा को भी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
पटवारी ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान 10 हज़ार रुपये की रिश्वत ले ली थी
आरोपी पटवारी रामकुमार गुर्जर ने शिकायत के वेरिफिकेशन के दौरान परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी मामले में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस इन्वेस्टिगेशन कर रही है।