{"_id":"642c419312deec6f7c0d1f45","slug":"patwari-and-private-typist-bribed-12-thousand-rupees-in-nagaur-caught-red-handed-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पटवारी और टाइपिस्ट 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, किसान को मुआवजा दिलाने के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पटवारी और टाइपिस्ट 12 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, किसान को मुआवजा दिलाने के लिए मांगी थी घूस
Wed, 05 Apr 2023 04:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:39 PM IST
सार
मंगलवार एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर नागौर यूनिट ने नागौर जिले की खींवसर तहसील के पटवार मण्डल ढ़ींगसरा के पटवारी कुलदीप विश्नोई और उसके दलाल प्राइवेट टाइपिस्ट सुरेश राम को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें परिवादी से 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
चश्मे में गिरफ्तार पटवारी और दलाल।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की नागौर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि फसल खराबे का मुआवजा दिलवाने की एवज में नागौर के खींवसर के पटवार मण्डल ढींगसरा का पटवारी कुलदीप विश्नोई 16 हजार रुपए की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी कुलदीप विश्नोई और दलाल टाइपिस्ट सुरेश राम नाई रंगे हाथों गिरफ्तार जिस पर एसीबी अजमेर के DIG पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरविजन में एसीबी नागौर इकाई के पुलिस निरीक्षक नरेश चौहान के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कुलदी विश्नोई पुत्र पाबूराम निवासी चकढ़ाणी, पुलिस थाना मेड़ता रोड़, जिला नागौर हाल पटवारी पटवार मण्डल ढींगसरा, तहसील खींवसर, नागौर को उसके दलाल प्राइवेट टाइपिस्ट सुरेश राम नाई पुत्र मंगलाराम नाई निवासी दियावड़ी तहसील मूण्डवा जिला नागौर के माध्यम से परिवादी से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के IG पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।