Pali Accident News: पाली में अवैध खनन को रोकने के लिए गश्त दे रही टीम की जीप पलटी, पांच कर्मचारी घायल
पाली के रोहट थाना क्षेत्र में स्थित केरला गांव के निकट गुरुवार को नियमित गश्त के दौरान यह हादसा हुआ। जीप चालक ने बताया कि हमेशा की तरह वे गश्त कर रहे थे। इस दौरान केरला गांव के निकट अनियंत्रित होकर उनकी जीप पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल्टी कंपनी की ओर से अवैध बजरी खनन रोकने के लिए लगाई गई कैंपर जीप गुरुवार को पलट गई। दुर्घटना में जीप में सवार 5 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पाली के रोहट थाना क्षेत्र में स्थित केरला गांव के निकट गुरुवार को नियमित गश्त के दौरान यह हादसा हुआ। जीप चालक ने बताया कि हमेशा की तरह वे गश्त कर रहे थे। इस दौरान केरला गांव के निकट अनियंत्रित होकर उनकी जीप पलट गई।
ये हुए हादसे में घायल
दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के मथुरा हाल रोहट निवासी सत्यनारायण जाट (22), मथुरा निवासी ललित जाट (22), गंगानगर निवासी गंगाधर (23), अनिल और अभिमन्यु घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जिनका उपचार जारी है। सभी घायल रॉयल्टी ठेकेदार के ऑफिस में रहते हैं।