फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Parivartan Sankalp Yatra Rajasthan BJP President CP Joshi attacked Gehlot government

Rajasthan BJP: सीपी जोशी बोले- परिवर्तन यात्रा बनी जनआशीर्वाद यात्रा, जनता कांग्रेस सरकार से नाराज

Fri, 08 Sep 2023 07:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Sep 2023 07:34 PM IST
सार

सीपी जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले से प्रदेश शर्मशार हुआ है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक हो गया है।

विज्ञापन
Parivartan Sankalp Yatra Rajasthan BJP President CP Joshi attacked Gehlot government
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सीकर भाजपा कार्यालय में परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान बैठक में सीपी जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा जनआशीर्वाद यात्रा बन गई है। प्रदेश के हर कौने से यात्रा को जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। प्रदेश की भ्रष्टाचारी और निकम्मी कांग्रेस सरकार की विदाई हमेशा के लिए तय हो चुकी है। युवाओं और किसानों में वादाखिलाफी को लेकर रोष है।  

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश के लिए सबसे गंभीर चुनौती बन चुका है। दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के मामले से प्रदेश शर्मशार हुआ है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का विकास रुक हो गया है। यहां देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल और बिजली मिल रही है। पिछले कई दिनों से एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से एबुंलेंस सेवा बंद है। जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही है। लेकिन, सरकार को इसकी चिंता नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस गबबंधन के लोग सनतान धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। उन्हें ये नहीं पता कि सनातन को खत्म करने का प्रयास मुगलों, अंग्रेजों ने भी किया था, जिन्हें देश की जनता ने हमेशा के लिए खदेड़ दिया। सनातन संस्कृति को मुगल समाप्त नहीं कर पाए तो कांग्रेस किस खेत की मूली है। सनातन भारत के रग-रग में बसा हुआ है, जिसे ना तो कोई समाप्त कर पाया है और ना कर पाएगा। सांगलिया धूणी श्रद्धा का केंद्र है। जो हिंदू से मुस्लिम बन गए थे, उनको वापस हिंदू धर्म अपनाने का काम धूणी के संतों ने किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बैठक में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को विदा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ लगे हुए है और आगे भी लगे रहेंगे। कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी लोग गांव-गांव ढ़ाणी तक जाएंगे। परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जिले में यात्रा के आने पर पूरी मेहनत के साथ पूरी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed