{"_id":"64311d4a30786a86e809c715","slug":"paper-leak-s-wanted-sher-singh-meena-found-working-as-a-laborer-in-a-building-in-odisha-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper leak: ओडिशा की एक बिल्डिंग में मजदूरी करता मिला वांटेड शेर सिंह मीणा, राजस्थान एसओजी ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper leak: ओडिशा की एक बिल्डिंग में मजदूरी करता मिला वांटेड शेर सिंह मीणा, राजस्थान एसओजी ने किया गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:23 PM IST
सार
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में शामिल एक लाख रुपये के इनामी वांटेड सरकारी स्कूल के वॉइस प्रिंसिपल अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा को राजस्थान एसओजी ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वांटेड शेर सिंह मीणा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में आरोपी सरकारी स्कूल के वॉइस प्रिंसिपल अनिल उर्फ शेरसिंह मीणा को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। वांटेड मीणा पर एक लाख रुपये का इनाम था। दावा किया जा रहा है कि आरोपी से कई खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
छिपने के लिए बदला भेष
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान ने बताया आरोपी शेरसिंह ने ओडिशा के कालाहांडी जिले के भवानीपट्टनम गांव में एक स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उसने छिपने के लिए मजदूरों की तरह फटे मैले कपड़े पहन रखे थे। दाढ़ी-मूंछे बढ़ाकर राजस्थानी मजदूर बनकर रह रहा था। एक करोड़ रुपये में पेपर बचने वाले आरोपी को इस तरह मजदूरी करते देख एक बार तो एसओजी टीम भी धोखा खा गई।
विज्ञापन
एसपी विकास सांगवान और इंस्पेक्टर मोहन पोसवाल की टीम ओडिशा के भवानीपट्टनम गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। गुरुवार सुबह ओडिशा से फ्लाइट के जरिए दिल्ली लाया गया। पुलिस के अनुसार अब आरोपी शेरसिंह के कॉल डिटेल और लोकेशन का एनालिसिस किया जाएगा, ताकि और कौन-कौन इसमें शामिल हैं उनका भी खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
अब सुरेश ढाका की तलाश
बता दें कि आरोपी शेरसिंह ने ही पेपर लीक के सरगना भूपेंद्र सारण को एक करोड़ रुपये में पेपर बेचा था। मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण के पकड़े जाने के बाद पहली बार शेरसिंह के नाम का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी भी पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की तलाश है। वो अभी भी फरार चल रहा है।