फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panther Death due to being hit by a train in Sawai Madhopur, funeral by forest department

एक था पैंथर: सवाई माधोपुर में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, वन विभाग ने की अंत्येष्टि

Wed, 22 Dec 2021 11:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Dec 2021 11:20 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के पश्चात पैंथर की अंत्येष्टि कर दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से ही पैंथर की मौत हुई है। उसकी उम्र एक साल के लगभग बताई गई। 

विज्ञापन
Panther Death due to being hit by a train in Sawai Madhopur, funeral by forest department
पैंथर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीत रहे साल में आज एक बार फिर से वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर आई। राजस्थान के सवाई माधोपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। उसका शव जिला मुख्यालय में सीमेंट फैक्टरी के पास मिला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद अंत्येष्टि की। 

विज्ञापन


सवाई माधोपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सीपी मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सीमेंट फैक्ट्री के पास ट्रेन की चपेट में आने से नर पैंथर के मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृत पैंथर के शव को अपने कब्जे में लिया। यहां से शव को राजबाग नाका बन चौकी ले जाया गया। वहां मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात पैंथर की अंत्येष्टि कर दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से ही पैंथर की मौत हुई है। उसकी उम्र एक साल के लगभग बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed