{"_id":"655b6b46c5b327b3ac00bc7b","slug":"panic-after-finding-live-bomb-in-lathi-town-of-jaisalmer-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: लाठी कस्बे में जिंदा बम मिलने से दहशत; पुलिस ने सेना को दी जानकारी, बम निरोधक दस्ता करेगा डिफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: लाठी कस्बे में जिंदा बम मिलने से दहशत; पुलिस ने सेना को दी जानकारी, बम निरोधक दस्ता करेगा डिफ्यूज
Mon, 20 Nov 2023 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Nov 2023 07:51 PM IST
सार
जैसलमेर के लाठी कस्बे से लगती फील्ड फायरिंग रेंज एरिया में चरवाहे को बम मिला। पहले भी कई बार बम से लोगों के छेड़छाड़ करने पर हादसे भी हुए हैं और लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।
विज्ञापन
लाठी कस्बे में मिला बम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के लाठी कस्बे से लगती फील्ड फायरिंग रेंज एरिया में एक जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई। गोले के आकार के बम को चरवाहों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। भारतीय सेना के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। अब सेना का बम निरोधक दस्ता बम को डिफ्यूज करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
लाठी थाना प्रभारी बगरु राम ने बताया कि लाठी गांव की सरहद में नारणाई तालाब के पास झाड़ियों में रविवार शाम कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। गांव के चरवाहे नरेश भील ने झाड़ियों में बमनुमा वस्तु देखी तो पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि ये बम सक्रीय हो सकता है। इसके लिए पुलिस ने सेना के अधिकारियों और फील्ड फायरिंग रेंज के ठेकेदार को सूचित किया। सेना के बम निरोधक दस्ते के आने के बाद इसको डिफ्यूज किया जाएगा। चूंकि सेना की रेंज का मामला है इसलिए सभी को उस जगह से दूर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
कई बार मिले हैं जिंदा बम
लाठी इलाके से लगती भारतीय सेना की बहुत बड़ी फील्ड फायरिंग है। इस रेंज में सेना के कई युद्धाभ्यास चलते रहते हैं। युद्धाभ्यास के चलते कई बार जिंदा बम इलाके में मिले हैं, जिन्हें सेना के बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज किया है। कई बार जिंदा बम से लोगों के छेड़छाड़ करने पर हादसे भी हुए हैं और लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। एक बार फिर जिंदा बम मिलने से लोगों में दहशत है।