फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pandit Dhirendra Krishna Shastri will come to Sirohi and Bhinmal tomorrow

Rajasthan News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल आएंगे सिरोही व भीनमाल, भगवान सारणेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन

Tue, 06 Feb 2024 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

Rajasthan News: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को सिरोही एवं भीनमाल आएंगे, इस दौरान वो सिरोही में भगवान सारणेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Krishna Shastri will come to Sirohi and Bhinmal tomorrow
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नीलकंठ महादेव मंदिर के ट्रस्टी प्रेमसिंह राव ने बताया कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सवेरे 10 बजे सिरोही के सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां से वे बुधवार से आगामी 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले नीलकंठ महादेव मंदिर, भीनमाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर संगीतमय राम ऊर्जा सत्र से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


ये कार्यक्रम होंगे आयोजित 
राव ने बताया कि 7, 8 व 9 फरवरी 2024 को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कवि कुमार विश्वास का कार्यक्रम अपने अपने राम आयोजन होगा। 8 फरवरी को सवेरे 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल ऑफ राम द्वारा रामायण सेंटर खोला जाएगा। इसमें युवाओं को प्रभु श्रीराम के जीवन को आदर्श मानते हुए लाइफ मैनेजमेंट एवं रामायण में समाहित आधुनिक विज्ञान के कुछ पहलू के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम का कार्यक्रम होगा। 9 फरवरी को सवेरे 11 बजे से 1 बजे तक एक आधुनिक रोबोट की लांचिंग एवं रोबोटिक्स कि कार्यशाला आयोजित होगी इसमें लोगों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed