{"_id":"6740a1582f2b7838c001f757","slug":"pali-news-valmiki-community-gets-the-opportunity-to-hoist-the-flag-at-sheetla-mata-temple-in-nimbali-village-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: निम्बली गांव में दिखी सामाजिक समरसता, वाल्मीकि बंधुओं ने मंदिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: निम्बली गांव में दिखी सामाजिक समरसता, वाल्मीकि बंधुओं ने मंदिर के शिखर पर चढ़ाई ध्वजा
Fri, 22 Nov 2024 08:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:51 PM IST
सार
मारवाड़ जंक्शन तहसील के निम्बली (मांडा) गांव में शीतला माताजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कुंवर तेज सिंह ने मंदिर के शिखर पर अमर ध्वजा चढ़ाने का अवसर वाल्मीकि समाज के कालूराम और राजूराम परिवार को सौंपा।
विज्ञापन
मंदिर पर ध्वाजा चढ़ाते समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के मारवाड़ जंक्शन तहसील में निम्बली (मांडा) गांव में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां गांव में नवनिर्मित शीतला माताजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर के शिखर पर अमर ध्वजा की चढ़ावा चढ़ाने की बोली कुंवर तेज सिंह पुत्र ठाकुर भंवर सिंह की तरफ से लगाई गई। बोली लेने के बाद कुंवर तेज सिंह ने सामाजिक समरसता का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाने का मौका निम्बली गांव के वाल्मीकि समाज से कालूराम और राजूराम वाल्मीकि परिवार को अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया और ध्वजा चढ़ाने का शुभ अवसर दिया।
विज्ञापन
ग्रामवासियों एवं वाल्मीकि समाज में हर्ष की लहर
कुंवर तेज सिंह के इस निर्णय से ग्राम वासियों एवं वाल्मीकि समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। वर्तमान समय में अनेक स्थानों पर सामाजिक समरसता के ऐसे कई उदाहरण देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
समाजसेवा के क्षेत्र में हैं सक्रिय
बताया जाता है कि कुंवर तेज सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने कहा कि मैं संघ प्रेरणा के कारण ही ऐसा विचार कर पाया। कुंवर तेज सिंह ने इससे पूर्व भी निंबली गांव में 15 लाख की मानव एम्बुलेंस दी, 2 साल पहले गौ माता के लिए 20 लाख की एंबुलेंस भेट की और पक्षियों के रहने के लिए पक्षी विहार स्तंभ सात लाख में बनवाया। गांव में मीणा समाज के नौजवान की मृत्यु पर उन्होंने 51 हज़ार की तुरंत सहायता देकर मीणा परिवार को संबल दिया गया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कार्यक्रम में निंबली गांव की सरपंच संपत कंवर, राजपूत समाज के प्रमुख हनुमानसिंह, गजेंद्रसिंह, सीरवी समाज के प्रमुख चिमना राम, गौशाला प्रमुख प्रतापमाल, मिश्रीलाल, भंवर लाल सोलंकी, भामाशाह भंवर लाल, महावीर सोनी, दौलाराम मालवीय, मानकचंद कारीगर, ढगला राम मीणा, मोतीलाल प्रजापत, श्याम लाल, खुमाराम चौकीदार, कालूराम, कानाराम मेघवाल, समाज प्रमुख जसराम चौकीदार, राणाराम बावरी, मांगीलाल, जवान राम, भुंडारामजी देवासी, अर्जुन दास वैष्णव, कालूराम सेन सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।