{"_id":"647071ad23f16c5a5d0ee3c8","slug":"pali-news-public-awareness-rally-against-tobacco-taken-oath-not-to-take-drugs-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: तंबाकू के खिलाफ जन जागरुकता रैली निकाली, तंबाकू मुक्ति का संदेश, दिलाई नशा नहीं करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: तंबाकू के खिलाफ जन जागरुकता रैली निकाली, तंबाकू मुक्ति का संदेश, दिलाई नशा नहीं करने की शपथ
Fri, 26 May 2023 02:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 02:15 PM IST
सार
विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत शुक्रवार सुबह चिकित्सा विभाग की ओर से बांगड़ अस्पताल से महा जन जागरुकता रैली निकाली गई। इस रैली को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप्ति शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
जागरुकता रैली निकालते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के मौके पर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के बाद सभी को बांगड़ चिकित्सालय परिसर में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल केसी सैनी ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. इंदर सिंह राठौड़, बांगड़ अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. आरके बिश्नोई, उप नियंत्रक डॉ. पारस खींची, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक राजेश कुमार, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल के सी सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन्होंने भी निभाई सहभागिता...
रैली में एएनएम प्रशिक्षणार्थी, जीएनएम प्रशिक्षणार्थी, पाली शहर की आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।