फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Old man murdered due to land dispute, police solved the case within 48 hours, 2 accused arrested

Pali News : जमीन विवाद के कारण हुई वृद्ध की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया मामले का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 10:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 10:49 PM IST
सार

सोजत सिटी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते हुई वृद्ध की हत्या का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिन-दहाडे़ हुई इस सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने इसके लिए एक विशेष टीम का गठन था।

विज्ञापन
Pali News: Old man murdered due to land dispute, police solved the case within 48 hours, 2 accused arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को सोजत सिटी थाना क्षेत्र में स्थित पूरणेश्वर धाम मन्दिर के आगे पिताई ढीमडी खसरा में वृद्ध बुद्वाराम घांची की हत्या कर दी गई थी। हत्या के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने रविवार को वृद्ध की हत्या की वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार पिताई ढीमडी खसरा की जमीन पर एक वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन


मामले में मैना पत्नी बुद्धाराम ने सोजत सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि सोजत चक प्रथम में पूरणेश्वर धाम के आगे पीताई ढीमडी पर खसरा नंबर 574 की जमीन उसके पति के नाम से है। आज सुबह करीब 10  बजे उसके पति बुधाराम  खेत में जाने का कहकर घर से निकले थे। दिन में फोन करने पर जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तो वह  अपनी पुत्रवधू सीतादेवी को साथ लेकर खेत पर गई, जहां उसके पति बुधाराम का शव खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने पति बुधाराम की हत्या को लेकर कुकाराम पुत्र देवाराम, कोलाराम उर्फ जवरीलाल पुत्र देवाराम, धन्नाराम पुत्र देवाराम एवं मंगलाराम पुत्र लिम्बाराम, शांति पत्नी धन्नाराम, दरियाव पत्नी कुकाराम, लीला पत्नी मंगलाराम जातियान घांची के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतक की पत्नी का कहना है कि इन लोगों ने मिलकर लाठी से पीट-पीटकर उसके पति की हत्या कर दी क्योंकि मृतक ने एक दिन पहले ही इन लोगों के खिलाफ तहसीलदार सोजत के समक्ष अपनी कृषि भूमि पर कब्जा किए जाने की रिपोर्ट दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एक विशेष टीम का गठन कर वारदात में शामिल अभियुक्तों के निवास स्थानों व संभावित स्थानों पर दबिश दी और हत्या में शामिल मंगलाराम व कुकाराम को दस्तयाब कर पूछताछ की तो इन्होंने इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed