फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News Innocent child dies due to drowning in tank Nanihal came to spend the holidays

Pali News: टैंक में डूबने से मासूम बच्चे की मौत, छुट्टियां बिताने ननिहाल आया था, पैर फिसलने से डूबा

Wed, 24 May 2023 01:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 May 2023 01:08 PM IST
सार

राजस्थान के पाली जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, एक मासूम बच्चा छुट्टियां बिताने के लिए अपने ननिहाल गया था। यहां टैंक में बच्चे का पैर फिसल गया और उसकी टैंक में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Pali News Innocent child dies due to drowning in tank Nanihal came to spend the holidays
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में मासूम बच्चे राजदीप सिंह को क्या मालूम था कि वह गर्मी की छुट्टियां मनाने ननिहाल तो जा रहा है, लेकिन वहां से वापस अपने घर नहीं लौटेगा। राजेन्द्र नगर निवासी राहुल सिंह राजपुरोहित का 10 वर्षीय पुत्र राजदीप सिंह राजपुरोहित पाली के पास निम्बली उड़ा गांव में अपने ननिहाल में समर वेकेशंस मनाने आया हुआ था। ननिहाल में खेलते समय वह अचानक घर में बने पानी के टैंक में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब घरवालों को राजदीप की हलचल नहीं सुनाई दी और वह नजर नहीं आया, तो सब परिजन उसे ढूंढने लगे। तब उन्हें उसके पानी के टैंक में बच्चे की लाश तैरती दिखी। तो हड़कंप और शोर मच गया। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने बिना समय गंवाए उसे पानी के टैंक से बाहर निकाला और बांगड़ अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर्स ने उनके लाडले को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। तो वहीं परिजनों में विलाप की चीख-पुकार और कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डेड बॉडी हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाई गई...
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टम\र्टम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंपेगी। 10 वर्षीय राजदीप सिंह राजपुरोहित की मौत के बाद उसके ननिहाल और घर दोनों जगह पर मातम पसरा है। उसके  माता-पिता को अभी भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी आंखों का तारा लाडला बेटा उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर इस दुनिया से चला गया है। बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed