फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: DM suddenly reached the hospital, expressed displeasure after seeing the dirt

Pali News: डीएम अचानक पहुंचे अस्पताल, गंदगी देखकर जताई नाराजगी, अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई

Fri, 22 Nov 2024 10:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Nov 2024 10:48 PM IST
सार

जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने शुक्रवार को रोहट का दौरा कर अस्पताल, स्कूल और अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी, अनुपस्थित स्टाफ और खराब सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Pali News: DM suddenly reached the hospital, expressed displeasure after seeing the dirt
अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम एल एन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कलेक्टर एल एन मंत्री शुक्रवार को रोहट पहुंचे और अस्पताल, स्कूल एवं अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पसरी गंदगी देखकर खफा हुए कलेक्टर ने व्यवस्थाएं सुधारने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, जिसमें लेखाकार की उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथअन्य कर्मचारियों के भी खाली कॉलम देख कार्रवाई करने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


दिए ये निर्देश
इस दौरान जब डीएम एमरजेंसी वार्ड में पहुंचे तो बेड पर बिछी हुई चादर पर दाग दिखाई देने, ओटी कक्ष में पानी नहीं आने व ओटी में बने शौचालय व परिसर में साफ-सफाई नहीं होने पर अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए सफाई ठेकेदार को नोटिस थमाने व पाबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूताओं से की मुलाकात
डी एम एल एन मंत्री ने लेबर रूम में भर्ती प्रसूताओं से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उपचार में परेशानी आने पर निसंकोच शिकायत करने की अपील की।  
 
शौचालयों की गंदगी देखकर लगाई फटकार
डीएम ने जब शौचालयों की स्थिति देखी तो वे गंदगी देखकर उन्होंने स्टाफ से ये तक कह दिया क्या आप के घर में भी ऐसा ही होता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज स्वस्थ होने आता है न कि बीमार होने के लिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब पैसा दे रही है तो उन पैसों का उपयोग करें और अस्पताल परिसर को साफ-सुधरा रखें। 


स्कूल का किया निरीक्षण
डीएम अस्पताल के निरीक्षण के बाद राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंचे और  विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य के बंद होने एवं कचरे को देख रमसा के संबंधित अधिकारी को फोन पर  कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने  कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए पोषाहार की गुणवत्ता, मैदान क्लास रूम, पानी बिजली आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली।

ये रहे मौजूद
डीएम के निरीक्षण के दौरान रोहट उपखंड अधिकारी पूरन कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल, डॉक्टर वागाराम पटेल, संस्था प्रधान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed