फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News Constable committed suicide by shooting himself with his service rifle in police station itself

Pali News: कांस्टेबल ने थाने में ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ये हो सकती है वजह

Wed, 12 Jun 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 04:20 PM IST
सार

राजस्थान के पाली जिले में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Pali News Constable committed suicide by shooting himself with his service rifle in police station itself
मृतक कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात औद्योगिक नगर थाने में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार देर रात ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेने से पुलिस विभाग में शोक छा गया है।

विज्ञापन


औद्योगिक नगर थाना पुलिस के अनुसार, पाली के लापावास गांव निवासी भरत चौधरी औद्योगिक थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। मंगलवार रात उसकी संतरी की ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उसने रात करीब डेढ़ बजे सर्विस राइएल से खुद पर फायर कर लिया। गोली उसके सिर से निकल कर कमरे की छत पर जाकर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक नगर थाने में हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पाली एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन


यह हो सकता है कारण
जानकारी के अनुसार, मृतक भरत साल 2015 बैच का कांस्टेबल था और उसकी पत्नी भी कांस्टेबल है। जो की वर्तमान में महिला थाने में पदस्थापित है। सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के कारण कांस्टेबल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed