{"_id":"66697d5464368824ba0bc538","slug":"pali-news-constable-committed-suicide-by-shooting-himself-with-his-service-rifle-in-police-station-itself-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: कांस्टेबल ने थाने में ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ये हो सकती है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: कांस्टेबल ने थाने में ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ये हो सकती है वजह
Wed, 12 Jun 2024 04:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:20 PM IST
सार
राजस्थान के पाली जिले में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल, पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक कांस्टेबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात औद्योगिक नगर थाने में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार देर रात ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेने से पुलिस विभाग में शोक छा गया है।
विज्ञापन
औद्योगिक नगर थाना पुलिस के अनुसार, पाली के लापावास गांव निवासी भरत चौधरी औद्योगिक थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। मंगलवार रात उसकी संतरी की ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उसने रात करीब डेढ़ बजे सर्विस राइएल से खुद पर फायर कर लिया। गोली उसके सिर से निकल कर कमरे की छत पर जाकर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक नगर थाने में हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पाली एसपी चूनाराम जाट मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
यह हो सकता है कारण
जानकारी के अनुसार, मृतक भरत साल 2015 बैच का कांस्टेबल था और उसकी पत्नी भी कांस्टेबल है। जो की वर्तमान में महिला थाने में पदस्थापित है। सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव के कारण कांस्टेबल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।
विज्ञापन