फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: Case registered against the accused for making obscene video viral, cyber cell took action

Pali News: अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, साइबर सेल ने की कार्रवाई

Mon, 08 Apr 2024 12:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 12:47 PM IST
सार

दो साल पहले सोशल मीडिया पर एक युवती का अश्लील वीडियो शेयर कर उसे बदनाम करने के मामले में जयपुर साइबर सेल ने मामला पाली पुलिस को रैफर किया है।

विज्ञापन
Pali News: Case registered against the accused for making obscene video viral, cyber cell took action
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर करीब 2 साल पहले एक युवती का अश्लील वीडियो शेयर कर उसे बदनाम करने के मामले में साइबर थाना पुलिस, जयपुर ने प्रकरण में प्रसंज्ञान लेते हुए मामला पाली पुलिस को रैफर किया है। 

विज्ञापन


जांच के बाद चंडावल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चंडावल चौकी प्रभारी मल्लाराम के अनुसार सोजत सिटी थाना क्षेत्र के चंडावल गांव निवासी भगवानराम बावरी बार-बार एक स्थानीय युवती को परेशान कर रहा था और इसी के चलते उसने नवंबर 2022 में  सोशल मीडिया पर उस युवती का अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मामला जब जयपुर साइबर टीम के सामने आया तो उन्होंने इसे पाली साइबर थाने में रैफर कर दिया। जिस पर सोजत थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान भगवानराम द्वारा युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed