फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News Angry villagers locked school for molesting girl students accused teacher arrested

Pali News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया ताला, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 08:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 08:20 AM IST
सार

राजस्थान में पाली जिले के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगा दिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Pali News Angry villagers locked school for molesting girl students accused teacher arrested
स्कूल पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के निकट स्थित लांबिया गांव में ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्कूल की आठवीं कक्षा में अध्ययनरत कुछ छात्राओं के साथ स्कूल में नियुक्त अध्यापक नवीन जोशी ने दो-तीन दिन पहले छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


जब छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की जानकारी उनके परिजनों एवं ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और स्कूल के अंदर उपस्थित शिक्षकों को भी बाहर नहीं आने दिया। आखिरकार, आरोपी शिक्षक नवीन जोशी पुत्र गणपतलाल जोशी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण शांत हुए और गेट का ताला खोला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने की समझाइश, पर नहीं माने ग्रामीण
इससे पहले घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ग्रामीण मंगलेश चुंडावत, सदर थाना एसएचओ रामप्रताप सिंह जाब्ते के साथ पाली से लांबिया पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लेकर उनसे समझाइश कर गेट खुलवाने का प्रयास किया पर ग्रामीण इस पर राजी नहीं हुए। इसके बाद इन अधिकारियों ने पीड़ित छात्राओं के परिजनों से रिपोर्ट लेने के बाद उस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को  शांतिभंग में गिरफ्तार किया। इसके बाद कहीं जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और शाम करीब चार बजे के बाद स्कूल का गेट खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने दी अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट
सीओ मंगलेश चुंडावत के अनुसार इस प्रकरण में पीड़ित छात्राओं के परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट में शिक्षक पर आरोप लगाया गया है कि यहां नियुक्त शिक्षक नवीन जोशी (51) स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं पर गलत कमेंट करते है और उन्हें बैड टच करते है। फिलहाल, मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी शिक्षक को शांति भंग में हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed