फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pali News: 20 accused arrested in illegal arms smuggling case, huge quantity of arms and ammunition recovered

Pali News : अवैध हथियारों की तस्करी के मामले दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Mon, 16 Dec 2024 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 03:35 PM IST
सार

अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Pali News: 20 accused arrested in illegal arms smuggling case, huge quantity of arms and ammunition recovered
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रानी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बाड़मेर जिले के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र भागीरथराम और अशोक कुमार पुत्र पेमाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक 9 एमएम पिस्टल की मैगजीन, दो 7.65 एमएम पिस्टल और इसके 25 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन हथियारों की तस्करी के स्रोत और खरीददारों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed