{"_id":"679711b8e48140968a05e787","slug":"pali-mystery-of-dead-body-found-in-field-solved-four-accused-arrested-murder-was-due-to-illicit-relations-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News : खेत से मिले शव की गुत्थी सुलझी, चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंधों को लेकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News : खेत से मिले शव की गुत्थी सुलझी, चार आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंधों को लेकर की थी हत्या
Mon, 27 Jan 2025 10:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:25 AM IST
सार
दो दिन पहले फालना थाना क्षेत्र के खिमेल गांव के खेत से मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के फालना थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खिमेल गांव में रेलवे पटरी के पास एक खेत में मिले शव के मामले में अवैध संबंध हत्या का कारण बने। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले 24 जनवरी को फालना थाने के खिमेल ग्राम की सरहद में रेलवे लाइन के पास स्थित खेत में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और साइबर टीम ने जांच की। शव की पहचान जगदीश (20), पुत्र सोहनलाल, निवासी रानी के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगदीश खिमेल निवासी कानाराम सीरवी के यहां पशु चराने का काम करता था। जांच में पता चला कि 22 जनवरी की शाम को वह शौच के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी लाश 24 जनवरी को खेत में पड़ी मिली। तकनीकी और साक्ष्य आधारित जांच में सामने आया कि जगदीश 22 जनवरी को धाणदा गया था और वहां वह अपने रिश्तेदार अन्नाराम के घर आता-जाता था। शक के आधार पर अन्नाराम और उसके परिवार से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि जगदीश 22 जनवरी की रात अन्नाराम की झोपड़ी के पास उसकी बेटी के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर अन्नाराम, उसकी पत्नी, बेटी रिंकू और पुत्रवधू लीला ने उसे पकड़ लिया। खेत में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को रायड़े की फसल में छिपा दिया। इसके बाद योजना बनाकर शव को मोटरसाइकिल पर लादकर कानाराम सीरवी के खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए अन्नाराम, किशोर पुत्र अन्नाराम, लीला पत्नी किशोर और रिंकू पुत्री अन्नाराम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।