Pali: पुलिस की फायरिंग में डोडा तस्कर की मौत, एक अन्य तस्कर हुआ फरार
Pali: पाली में बीती रात को डोडा तस्करों का पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग की गई। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक तस्कर की मौत हो गई। बाकी एक तस्कर फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही आचार संहिता लगने के बाद से पाली जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में बीती रात को डोडा तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की DST टीम पर इन तस्करों द्वारा फायरिंग की गई। तस्करों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इस जवाबी फायरिंग में एक तस्कर की मौत हो गई। जबकि दूसरा तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
वारदात के बाद राजसमंद और पाली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही मृतक के शव को नाडोल के अस्पताल में रखवाया।
खीमज माता मंदिर के पास की घटना
सूत्रों के मुताबिक पुलिस जिस वाहन का पीछा कर रही थी, उस वाहन में डोडा-पोस्त की तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद राजसमंद जिले की डीएसटी टीम ने सोमवार देर रात इन डोडा पोस्त तस्करों का पीछा किया और पीछा करते हुए खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में स्थित खीमज माता मंदिर तक पहुंच गई। जहां पुलिस और आरोपियों के बीच में फायरिंग शुरू हो गई।
जवाबी फायरिंग में हुई मौत
आपको बता दें कि तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस की डीएसटी टीम पर फायरिंग की। इस फायरिंग के प्रत्युत्तर में राजसमंद की डीएसटी टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली तस्कर को लगी। जिसपर उसे उपचार के लिए नजदीकी नाडोल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को नाडोल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, वहीं इस फायरिंग के दौरान ही एक अन्य तस्कर भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस मीडिया को नहीं दे रही जानकारी
इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी पाली और राजसमंद जिले के पुलिस अधिकारी मीडिया को इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं, जिसके चलते इस घटना को लेकर संशय बना हुआ है।