{"_id":"649c654010538dc78706fda6","slug":"pali-crime-firing-between-smugglers-and-police-fled-leaving-illegal-doda-poppy-worth-rs-50-lakh-pickup-seized-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali Crime: तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, 50 लाख रुपये का अवैध डोडा पोस्त छोड़कर भागे, पिकअप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali Crime: तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग, 50 लाख रुपये का अवैध डोडा पोस्त छोड़कर भागे, पिकअप जब्त
Wed, 28 Jun 2023 10:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:22 PM IST
सार
Pali Crime: राजस्थान के पाली जिले में तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई। 50 लाख कीमत का अवैध डोडा पोस्त छोड़कर तस्कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप गाड़ी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले की शिवपुरा थाना पुलिस पर मंगलवार रात नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी तस्करों पर जवाबी फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया, जिस पर वे पिकअप वहीं पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप में एक हजार पांच किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर पिकअप को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना शिवपुरा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। शिवपुरा थानाधिकारी को रात्रि गश्त के दौरान रूपावास सरहद पर सोजत सिटी की तरफ से दो वाहन तेज गति से आते हुए दिखाई दिए। तेज गति के चलते पुलिस को इन वाहनों पर संदेह हुआ और पुलिस ने उक्त दोनों गाड़ियों को रूकने के लिए इशारा किया। इस पर आगे वाली ईसुजी गाड़ी में बैठे अज्ञात बदमाशों ने पुलिस जाब्ते पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने की जवाबी फायरिंग...
इस पर थानाधिकारी ने भी अपनी सर्विस पिस्टल से जवाबी फायर किया तो ईशुजी चालक अपनी गाड़ी को तेज गति से चाड़वास की तरफ भगाकर ले गया। इस दौरान ईशुजी गाड़ी के पीछे चल रही पिकअप गाड़ी तेज गति से आई, जिसे रूकने का इशारा करने पर उसका चालक भी पिकअप को तेज गति से भगाकर ले गया। पुलिस ने दोनों वाहनों के नहीं रूकने और भाग जाने पर उन वाहनों का पांच किलोमीटर तक पीछा किया तो चाड़वास के पास पिकअप नजर आई।
विज्ञापन
अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर हुए फरार...
जब पिकअप में सवार तस्करों को पता चला कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो पकड़े जाने के डर से पिकअप में सवार दो व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर पिकअप से उतरकर झाड़ियों की तरफ भागने लगे। इस दौरान अचानक पीछे से आई स्कॉर्पियो में सवार तस्करों द्वारा थानाधिकारी एवं पुलिस जाब्ते पर फायरिंग की गई। इस पर थानाधिकारी द्वारा भी वाहन पर जवाबी फायरिंग की गई, जिस पर स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी को जोधपुर की तरफ भगा कर ले गया।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी को जब्त कर कुल एक हजार पांच किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्मस एक्ट एवं भादस की धारा-307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।