{"_id":"66311f7e9067be205904c681","slug":"pali-after-daughter-s-death-family-members-demonstrated-at-sp-office-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: परिजनों का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, बोले- प्रेम प्रसंग में की गई बेटी की हत्या, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: परिजनों का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, बोले- प्रेम प्रसंग में की गई बेटी की हत्या, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Tue, 30 Apr 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:12 PM IST
सार
छात्रा की संदिग्ध मौत पर पिता ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप। पिता का अरोप है कि मौत से पहले दोनों की 12 मिनट तक बात हुई थी। मोबाइल फोन में दिव्या और सुरेन्द्र की लंबी चैट और आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।
विज्ञापन
छात्रा की मौत पर रैली निकालकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माली समाज की ओर से छात्रा दिव्या की हत्या के विरोध में मंगलवार को पाली शहर में रैली निकाली गई। इसके बाद हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
माली समाज की ओर से पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 8 अप्रैल की दोपहर में जोधपुर जिले के तिंवरी नया बेरा निवासी दिव्या देवड़ा पुत्री अशोक देवड़ा जो जोधपुर के केएन कॉलेज से घर जाते समय राईका बाग रेलवे स्टेशन से लापता हो गई थी। परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए मथानियां पुलिस थाना को सूचित भी किया गया था।
विज्ञापन
दर्ज करवाई गुमशुदगी
मथानिया पुलिस ने केएन कॉलेज और राईका बाग उदय मंदिर थाने में जाने का कहने पर उदय मंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
इसके बाद पुलिस की ओर से दिव्या की लोकेशन रोहट क्षेत्र के आसपास होना बताने पर दूसरे दिन परिजन लोकेशन के आधार पर रोहट क्षेत्र में ढूंढने निकले। 9 अप्रैल की सुबह रोहट से आगे सिंणगारी के रेलवे फाटक और बुढली फाटक के मध्य अंडरपास के निकट रेलवे ट्रैक के पास दिव्या का शव मिला।
विज्ञापन
शव पर नहीं थे चोट के निशान
उसके शव के पास चप्पल, मोबाइल और बैग मिला। दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार चोट के निशान नहीं थे। इसलिए परिवार ने अनहोनी का अंदेशा जताया।
चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि दिव्या का सुरेन्द्र सिंह पुत्र मालम सिंह निवासी जुगत सिंह बालरवा तिवरी जोधपुर ग्रामीण के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले 2 से 3 महीने से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।
मोबाइल फोन में मिले आपत्तिजनक वीडियो
परिजनों का आरोप है कि रोहट थाने में हत्या का अदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाने पर भी संतोषपूर्ण जांच नहीं हो रही है।
सुरेन्द्र को पूछताछ के लिए बुलाया और बिना रिमांड लिए वापस छोड़ दिया, जबकि कॉल डिटेल के आधार पर 8 अप्रैल को 2 बजे के आसपास दिव्या को सुरेन्द्र सिंह ने कॉल की थी। दोनों की 12 मिनट तक बात हुई थी। मोबाइल फोन में दिव्या और सुरेन्द्र की लंबी चैट और आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं।
हत्या को बताया आत्महत्या
परिजनों का कहना है कि दिव्या को साजिश के तहत मारा गया है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। ज्ञापन में सुरेन्द्र और अन्य आरोपियों पर कारवाई करने की मांग की गई।