फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Painful death of a laborer after falling into a well

Dholpur: कुएं में गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत, काम करते समय पैर फिसलने पर हुआ हादसा

Mon, 13 Nov 2023 02:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 13 Nov 2023 02:19 PM IST
सार

Dholpur: धौलपुर के सदर थाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कुएं की सफाई करते समय मजदूर का पैर फिसल गया। पानी में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Painful death of a laborer after falling into a well
कुएं में गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना इलाके में रीको एरिया में बीती रात कुएं की सफाई करते समय मजदूर का पैर फिसल गया। पानी में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मजदूर के शव को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


कुएं की कर रहा था सफाई
जानकारी के मुताबिक भारती गोपाल पुत्र बालकृष्ण बीती रात रीको एरिया में मजदूरी पर कुएं की सफाई कर रहा था। कुआं के घाट पर अचानक संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से गहरे पानी मे डूब गया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर की लाश को कुएं से रेस्क्यू कर लिया। मजदूर की मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा कर लाश सौंप दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed